फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: उपभोक्ताओं को राशन डिपुओं में अप्रैल में मिलेगा सस्ता रिफाइंड और सरसों तेल

Mon, 31 Mar 2025 11:18 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले महीने से डिपुओं में एक लीटर रिफाइंड और एक लीटर सरसों तेल मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड तेल का टेंडर फाइनल कर सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
सरसों का तेल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले महीने से डिपुओं में एक लीटर रिफाइंड और एक लीटर सरसों तेल मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड तेल का टेंडर फाइनल कर सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया है। पांच कंपनियां टेंडर में शामिल हुई थीं। अब सरकार को मंजूरी मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति निगम सप्लाई ऑर्डर जारी करेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने दाल चना का सप्लाई ऑर्डर भी जारी कर दिया है। यह ऑर्डर केंद्रीय एजेंसी एनसीसीएफ को दिया गया है। अगले सप्ताह के भीतर दाल चना की सप्लाई शुरू हो जाएगी। यह ऑर्डर तीन महीने के लिए किया गया है।

विज्ञापन

हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को तीन दालें (मलका, माश और दाल चना) दो लीटर तेल (सरसों), चीनी और नमक प्रदेश सरकार सब्सिडी पर दे रही है। गेहूं और चावल केंद्र सरकार हिमाचल के उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर दे रहा है। गेहूं की पिसाई प्रदेश सरकार करती है।
विज्ञापन

ऐसे में उपभोक्ताओं को डिपो में आटा दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि छह महीने पहले उपभोक्ताओं को एक लीटर रिफाइंड और एक लीटर सरसों तेल मिलता था। इसके बाद से उपभोक्ताओं को सरसों तेल ही दिया जा रहा है। हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं ने प्रदेश सरकार ने रिफाइंड तेल की भी डिमांड की थी। इसके चलते सरकार ने टेंडर किया है। अब प्रदेश सरकार को इस पर फैसला लेना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें