फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम बोले- 50 साल सत्ता में रही कांग्रेस, बेरोजगारी और महंगाई बीते तीन साल में ही नहीं आई

Thu, 14 Oct 2021 06:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के समय में भी कभी महंगाई खत्म नहीं हुई। कांग्रेस भी 50 साल तक सत्ता में रही। सारी बेरोजगारी और महंगाई बीते तीन साल में ही नहीं आई है। उपचुनाव में कांग्रेस के सहानुभूति कार्ड पर उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह आज हमारे बीच में नहीं हैं। हमें इसका दुख है। 
विज्ञापन
मंडी में सीएम जयराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को मंडी संसदीय क्षेत्र में अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के छतरी में जनसभा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी महंगाई पर लगाम लगाने में सफल होंगे। कांग्रेस के समय में भी कभी महंगाई खत्म नहीं हुई। कांग्रेस भी 50 साल तक सत्ता में रही। सारी बेरोजगारी और महंगाई बीते तीन साल में ही नहीं आई है। 

विज्ञापन


उपचुनाव में कांग्रेस के सहानुभूति कार्ड पर उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह आज हमारे बीच में नहीं हैं। हमें इसका दुख है। यदि वो (कांग्रेसी) सहानुभूति की बात कर रहे हैं तो हमने (भाजपा) भी रामस्वरूप शर्मा को खोया है। मंडी में कांग्रेस के लोगों ने मुख्यमंत्री को गाली देने का जो काम किया है, उसके लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की ओर से कारगिल युद्ध को छोटा कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कुशाल ठाकुर ने कारगिल में विजय हासिल की है, उन्हें हम सांसद बनाकर दिल्ली भेजें।  

कुशाल ने जयराम की मां से लिया आशीर्वाद
भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर जनसभा से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के घर तांदी पहुंचे। यहां उन्होंने जयराम की मां बिक्रमू देवी के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। जनसभा में उन्होंने कहा कि उनके पिता चच्योट और करसोग में पटवारी रहे। आते-जाते हुए वह छतरी में रुका करते थे। उन्होंने कहा कि सराज के छतरी में पर्यटन के लिए काम करना उनकी प्राथमिकताओं में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें