फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस: संजय दत्त एक से 16 अक्तूबर तक हिमाचल दौरे पर रहेंगे

Wed, 29 Sep 2021 08:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सह प्रभारी एक अक्तूबर को चंडीगढ़ से शिमला आएंगे और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से बातचीत करेंगे। दो अक्तूबर को चुनाव समिति की बैठक में मौजूद रहेंगे। तीन से छह अक्तूबर तक शिमला में पीसीसी पदाधिकारियों और बीसीसी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय  क्षेत्र सहित अर्की, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त एक से 16 अक्तूबर तक हिमाचल के दौरे पर रहेंगे। दत्त इस दौरान पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठकें लेकर चुनावी रणनीति तय करेंगे। इसके बाद उनका अगला कार्यक्रम प्रभारी राजीव शुक्ला तय करेंगे।  सह प्रभारी एक अक्तूबर को चंडीगढ़ से शिमला आएंगे और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से बातचीत करेंगे। दो अक्तूबर को चुनाव समिति की बैठक में मौजूद रहेंगे। तीन से छह अक्तूबर तक शिमला में पीसीसी पदाधिकारियों और बीसीसी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। सात अक्तूबर को मंडी रवाना होंगे और नौ तक यही रहेंगे। 10 को केलंग और 11 को किन्नौर, 12 को रामपुर में बैठकें होंगी। 13 से 15 अक्तूबर तक राजीव भवन में बैठकों का दौर चलेगा। इसके साथ ही 16 को संजय दत्त का अगला कार्यक्रम तय होगा। 

विज्ञापन


आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराए आयोग : राठौर
 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रदेश में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने चुनाव आयोग से प्रदेश में लगे सरकारी होर्डिंग्स और मंत्रियों के दौरे तुरंत बंद करवाने की मांग की है। कहा कि यह चुनाव आयोग का दायित्व है कि लोकतंत्र के इस पर्व की निष्पक्षता बनी रहे। राठौर ने आशंका जताई है कि सरकार उप चुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर सकती है। कहा कि अधिकारियों पर भी दबाव बनाने की कोशिश की जा सकती है। आयोग को सुनिश्चित करना होगा कि लोगों में चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार का भय या अधिकारियों पर कोई दबाव सरकार का न हो। उन्हें चुनाव वाले क्षेत्रों से शिकायतें मिल रही हैं कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें