फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: पेट्रोल के शतक पर बल्ला लहराकर गरजी कांग्रेस

Mon, 25 Oct 2021 09:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 पड्डल मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली रैली में कांग्रेस सेवादल, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और इंटक के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल के शतक पर बल्ला लहराकर गरजी कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगाई के खिलाफ मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथ में बल्ला और टांगों पर पैड बांधकर निकले और नारेबाजी की। पड्डल मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली रैली में कांग्रेस सेवादल, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और इंटक के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। गैस सिलिंडर के दाम 1000 रुपये के पार हो चुके है। पेट्रोल-डीजल, खाद्य वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश में बेरोजगारी 8 प्रतिशत तक पहुंच गई है और प्रदेश की भाजपा सरकार बाहरी राज्य के लोगों को रोजगार दे रही है। 14 लाख से भी ज्यादा युवा बेरोजगार हैं, लाखों शिक्षित और प्रशिक्षण प्राप्त युवा अपने घरों में रोजगार की तलाश में बैठे हैं।

विज्ञापन


किसान-बागवान भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुके हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार अंबानी और अडानी के लिए कार्य कर रही हैं। कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि किसान-बागवान सड़कों पर अपने हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसका जवाब प्रदेश की जनता आने वाले उपचुनाव में देगी। यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार से युवा बेरोजगारी के कारण परेशान हो चुका है। प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भी अपने विचार रखे। इस धरना-प्रदर्शन में महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठक रीना पुंडीर, युवा कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत शर्मा, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और इंटक के पदाधिकारियों ने भाग लिया।


बेरोजगारी-महंगाई के मुद्दे पर उपचुनाव का निर्णय सुनाएगी जनता: कुलदीप 
 प्रदेश में सीमेंट, सरिया और खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इस समय बेरोजगारी का आंकड़ा 15 लाख से ऊपर पहुंच गया है। महंगाई और बेरोजगारी वर्तमान में प्रदेश में दो बड़े गंभीर मुद्दे हैं। इन्हीं दोनों मुद्दों पर प्रदेश की जनता उपचुनाव में अपना निर्णय देगी। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप पठानिया ने सोमवार को धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि वन मंत्री राकेश पठानिया बोलते हैं कि सरकार फ्री वैक्सीन और किसानों के खाते में छह-छह हजार रुपये डाल रही है। इसलिए महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि सरकार एक हाथ से दे रही है, तो दूसरे हाथ से ले रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी का आंकड़ा 15 लाख से ऊपर पहुंच गया है। प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगारनहीं मिल रहा और सरकारी बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार दे रही है। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर उपचुनाव के दौरान सभी चारों सीटों पर जनता का सहयोग और समर्थन एवं आशीर्वाद कांग्रेस को मिल रहा है। उन्होंने
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा है कि इस समय प्रदेश में सड़कों की खस्ता हालत है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें