फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है कांग्रेस पार्टी: राठौर

Fri, 12 Jul 2019 06:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करें। राठौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर निगम शिमला के कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में बैठक हुई। इसमें कांग्रेस समर्थित 11 पार्षदों ने भाग लिया।

विज्ञापन


राठौर ने कांग्रेस समर्थित पार्षदों के जनता से जुडे़ मामले उठाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबके साथ मजबूती से खड़ी है। सभी पार्षदों, पूर्व पार्षदों और पार्टी से जुडे़ कर्मठ कार्यकर्ताओं का मान सम्मान किया जाएगा।

सभी वार्डों में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए एकजुट होना चाहिए। पूर्व पार्षद महेंद्र चौहान ने कहा कि हमें पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना पडे़गा।
विज्ञापन


आनंद कौशल ने बताया कि संगठन को बूथ स्तर पर भी मजबूत करना होगा। बैठक में सिमी नंदा, कुलदीप ठाकुर, दिवाकर देव, कुसुम ठाकुर, इंद्र सिंह, सुषमा कुठियाला, रीता ठाकुर, शारदा चौहान, तनुजा चौधरी और नरेंद्र ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।   
विज्ञापन


बैठक में महासचिव संगठन और प्रशासन रजनीश किमटा, राजनितिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल और जिला शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें