फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: वीरभद्र के श्रद्धांजलि समारोह में गुटबाजी, कोई कंधे पर सवार तो किसी ने बजाई सीटी

Mon, 23 Aug 2021 08:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

माहौल जब ज्यादा बिगड़ने लगा तो युकां के प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली को यह तक कहना पड़ा कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम है, सीटियां अच्छी नहीं लगतीं। न ही अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी करना अच्छा लगता है।
विज्ञापन
समर्थकों ने कंधे पर उठाए नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी में युवा कांग्रेस ने सोमवार को पूर्व पीएम राजीव गांधी और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया। समारोह का मकसद श्रद्धांजलि अर्पित करना था, लेकिन नजारा कुछ और ही दिखा। खुद कांग्रेस के दिग्गज इससे भड़क गए और मंच से ही कार्यकर्ताओं को फटकार लगा दी। समारोह स्थल से बाहर जाने तक के लिए कह दिया गया।

विज्ञापन


माहौल जब ज्यादा बिगड़ने लगा तो युकां के प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली को यह तक कहना पड़ा कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम है, सीटियां अच्छी नहीं लगतीं। न ही अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी करना अच्छा लगता है। गर्मी मत दिखाओ। मुझे बोलो मैं नारे लगा देता हूं... या माइक ही ले लो। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मंच संभाला तो उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि निगम भंडारी अब युकां प्रदेश अध्यक्ष हैं। अगर उससे ऊपर कोई पद है तो बताओ अभी बैठा देंगे। 


कौल सिंह ठाकुर
विज्ञापन

  

‘रानी प्रतिभा अबकी बार, खाली कर दो रास्ते कौल सिंह के वास्ते’ के लगे नारे
मंडी के भ्यूली में श्रद्धांजलि समारोह और ‘हम में है राजीव गांधी’ सम्मेलन में युवा कांग्रेस के अखिल भारतीय अध्यक्ष कृष्णा अनुबरू और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल के सह प्रभारी संजय दत्त के सामने खूब अनुशासनहीनता दिखी। उपचुनाव से पहले गुटों में बंटे कांग्रेस नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व के सामने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। 12:15 बजे पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर अपने समर्थकों के कंधे पर सवार होकर मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री


इस दौरान ‘खाली कर दो रास्ते कौल सिंह के वास्ते’ नारे लगाकर समर्थकों ने उन्हें मंच तक पहुंचाया। 12:20 बजे वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य और युकां के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यदुपति ठाकुर ने समर्थकों के कंधों पर सवार होकर ‘शेर आया शेर आया’ के नारों के साथ एंट्री मारी। इसी बीच ‘मंडी से आई आवाज रानी प्रतिभा अबकी बार’ के नारे भी गूंजे। पिता के निधन के बाद विक्रमादित्य सिंह पहली बार किसी समारोह में पहुंचे थे।

युवा कांग्रेस के अखिल भारतीय अध्यक्ष कृष्णा अनुबरू
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें