फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला हाईवे पर सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत

Tue, 11 Jun 2019 12:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कालका-शिमला हाईवे पर बस और कार की टक्कर में कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश(46) की मौत हो गई। वे शिमला के जुन्गा के रहने वाले थे। दर्दनाक हादसे में महेश की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोलन से शिमला की तरफ आ रही कार (एचपी 52ए- 7754) सामने से आ रही एचआरटीसी की बस (एचपी 64-6508) से टकरा गई। एचआरटीसी बस शिमला से हरिद्वार जा रही थी।

बालूगंज पुलिस के दल ने मौके पर पहुंचकर कार चला रहे कांग्रेस नेता को बाहर निकाला, लेकिन वह दम तोड़ चुके थे। डीएसपी हेडक्वॉर्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, हिमाचल कांग्रेस ने सचिव महेश शर्मा की कार दुर्घटना में मौत पर शोक जताया है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर पेज पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि महेश शर्मा की ओर से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए किए गए प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें