फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में कैश न होने से लोग और सैलानी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी शिमला में एटीएम में कैश खत्म होने के कारण सोमवार को शहर के लोगों और बाहरी क्षेत्रों से घूमने आए सैलानियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मालरोड के आसपास अधिकतर एटीएम में सोमवार दोपहर तक कैश नहीं निकला।
विज्ञापन

शहर के अधिकतर स्कूलों में बच्चों की स्कूल फीस की दूसरी किस्त जून माह में जमा होती है। स्कूल फीस जमा करने के लिए सोमवार को अभिभावक एटीएम से कैश निकालने के लिए मालरोड पर यहां-वहां भटकते रहे। प्रिया शर्मा, वंदना सूद और रेखा ने बताया कि बेटे की फीस जमा करनी है लेकिन एटीएम से कैश नहीं निकल रहा। एचपीटीडीसी लिफ्ट के टॉप फ्लोर, लाल एंड संस के पास स्थित एटीएम सहित स्कैंडल प्वाइंट के एटीएम में कैश नहीं मिला। एटीएम ऑउट ऑफ कैश होने से शिमला घूमने पहुंचे सैलानियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। टूरिस्ट हाथों में एटीएम कार्ड लिए कैश के लिए मालरोड पर इधर उधर भटकते रहे। दो दिन की छुट्टियों में शिमला में रिकॉर्ड टूरिस्ट पहुंचने के कारण अधिकतर एटीएम कैश लैस हो गए। सोमवार को भी दोपहर बाद तक ही एटीएम में कैश डाला गया जिसके कारण समस्या पेश आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें