फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए हाईकमान ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

Fri, 22 Nov 2024 05:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को हाईकमान ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। चारों संसदीय क्षेत्रों सहित सभी 12 जिलों में इनकी तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को हाईकमान ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। चारों संसदीय क्षेत्रों सहित सभी 12 जिलों में इनकी तैनाती की गई है। इनकी सिफारिश के आधार पर संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी। सभी पर्यवेक्षक प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल को रिपोर्ट करेंगे। हाईकमान ने हमीरपुर संसदीय सीट का गुरप्रीत, शिमला का ओमवीर यादव, मंडी का गौरव भाटिया और कांगड़ा सीट का शांतनु चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

विज्ञापन


जिला शिमला के लिए राजीव वर्मा, हमीरपुर के लिए प्रभाकर झा, सोलन के लिए प्रवीण चौधरी, कुल्लू के लिए पुरुषोत्तम नागर, मंडी के लिए मुजफ्फर गुर्जर, सिरमौर के लिए चरणजीत सिंह निक्कू, किन्नौर के लिए शिवराम वल्मीकि, लाहौल-स्पीति के लिए मनोज कौशिक, कांगड़ा के लिए रवि ठाकुर, बिलासपुर के लिए दीपक, चंबा के लिए अखिलेश और ऊना के लिए रुद्र प्रताप को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सभी पर्यवेक्षक जल्द ही प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे।

सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से चर्चा करने और जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लेने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल को सौंपेंगे। इनकी रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश कांग्रेस से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी कार्यकारिणी के गठन के लिए कदमताल शुरू कर दी है। प्रतिभा सिंह भी प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर नए संगठन की रुपरेखा तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन


दीपक बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव
ठियोग से संबंध रखने वाले दीपक राठौर को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। दीपक ने साल 2017 में ठियोग से कांग्रेस टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। लाहौल-स्पीति से सचिन मिरुपा को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हिमाचल का चेयरमैन बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें