फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में बवाल, धर्मशाला से प्रत्याशी विजय इंद्र बोले- सुधीर ने दिया भाजपा का साथ

Wed, 23 Oct 2019 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धर्मशाला उपचुनाव परिणाम से पहले ही कांग्रेस में बवाल मच गया है। धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण ने पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण ने प्रेस वार्ता कर कहा कि सुधीर ने भाजपा का साथ दिया है। उन्होंने प्रेसवार्ता की शुरुआत में ही कहा कि वह शेर चूहे-महात्मा की कहानी सुनने नहीं आए हैं। प्रचार के अंतिम दिन सुधीर शर्मा ने बैठक में न उन्हें बुलाया, न ही कांग्रेस या उसके पक्ष में वोट करने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


पार्टी प्रत्याशी ने कहा कि सुधीर शर्मा के गृह पोलिंग स्टेशन में मतदान के दिन कांग्रेस का बूथ नहीं लगाया था। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, जीएस बाली, सांसद विप्लव ठाकुर, चंद्र कुमार सहित सभी नेताओं ने उनका साथ दिया। विजय के इस बयान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में भी खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा कि उपचुुनाव में उनका साथ या प्रचार न करने वाले नेताओं की सूची तैयार की गई है, जिसे जल्द अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा।

विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में विजय इंद्र कर्ण ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से दो बार सुधीर शर्मा को फोन से संपर्क किया था, लेकिन सुधीर शर्मा ने फोन उठाना भी उचित नहीं समझा। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम के महापौर देवेंद्र सिंह जग्गी सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। 

सारी बातें निराधार: सुधीर 
पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि अभी उपचुनाव का परिणाम आना है। बूथ कार्यकर्ताओं की मीटिंग की जानकारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को थी। मीटिंग में उपचुनाव पर्यवेक्षक योगेश साहनी सहित कई अन्य नेता व पूर्व विधायक उपस्थित थे। ये सारी बातें निराधार हैं। ऐसी बातों से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें