जीओसी इन सी वेस्टर्न कमांड ट्रॉफी फॉर अकादमिक एक्सिलेंस भी सतलुज सदन के खाते में गई। एनडीए ट्रॉफी के अलावा प्राइमरी एक्टिविटी के लिए दी जाने वाली ट्रॉफी भी सतलुज सदन ने अपने नाम की। कैप्टन नितिन गौतम मेमोरियल लिटरेरी टॉफी रावी सदन ने जीती।
माइनर गेम्स ट्रॉफी चिनाब सदन ने जीती। कैडेट विपुल चंद्र मेमोरियल ट्रॉफी के लिए स्कूल कैडेट कैप्टन रघुविंदर प्रताप सिंह को चुना गया। एनसीसी बेस्ट कैडेट के लिए आर्मी विंग में कैडेट प्रत्यूष गौतम, एयर फोर्स विंग में कैडेट अमन कुमार और नेवी विंग में कैडेट अंशुल वर्मा को सर्वोत्तम कैडेट के लिए सम्मानित किया गया।
कक्षा 10 में सीबीएससी में सत्र 2018-19 सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले 17 छात्रों को लाल रंग के कोट के सम्मानित किया गया। कैडेट ओजस कक्षा नौवीं ब्यास सदन को उनकी लिखी पुस्तक क्लेयरिंग द कॉस्मिक मेसेस, जिसकी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी सराहना की थी, के लिए सम्मानित किया गया।