फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने नियुक्त किए चार संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष

Mon, 01 Jun 2015 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने नए संगठनात्मक जिलों के चार अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद रविवार को सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


राजीव भवन में रविवार को मीडिया से बातचीत में पार्टी के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नरेंद्र चौहान ने यह जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

चौहान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा को चार संगठनात्मक जिलों में बांटा गया है। इसमें कांगड़ा, धर्मशाला, शाहपुर और नगरोटा बगवां शामिल हैं।

सुमन वर्मा जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा की अध्यक्ष पूर्व की तरह बनी रहेंगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहरा जसवां-प्रागपुर और ज्वालामुखी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के लिए देहरा को जिला कांग्रेस कमेटी बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

जिला मंडी को भी संगठनात्मक दृष्टि से दो जिलों में बांटा गया

इसके लिए नरदेव कंवर को कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैजनाथ, पालमपुर, जयसिंहपुर और सुलह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लिए पालमपुर को जिला कांग्रेस कमेटी बनाया गया है।

इसके लिए करुण शर्मा को कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इंदौरा, ज्वाली, नूरपुर और फतेहपुर के लिए नूरपुर को जिला कांग्रेस कमेटी का गठन किया है। यहां कर्ण सिंह पठानिया को कार्यकारी जिला

अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह प्रदेश के दूसरे सबसे बडे़ जिला मंडी को भी संगठनात्मक दृष्टि से दो जिलों में बांटा गया है। ब्लॉक

कांग्रेस कमेटी मंडी, सिराज, द्रंग, जोगिंद्रनगर और बल्ह के लिए जिला कांग्रेस कमेटी मंडी का गठन किया गया है, जिसके लिए पूर्ण चंद ठाकुर जिला अध्यक्ष बने रहेंगे।

जिला मंडी के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुंदरनगर, नाचन, धर्मपुर, करसोग और सरकाघाट के लिए जिला कांग्रेस कमेटी सुंदरनगर का गठन किया गया है, जिसके लिए टेक चंद डोगरा को कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें