फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस संगठनों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस संगठनों का प्रदर्शन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायकों के निलंबन से आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कांग्रेस और इसके सहयोगी संगठनों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ बुधवार को भी शहर के राजीव भवन से लेकर लोकल बस अड्डे तक रैली निकाली। इसके बाद बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध स्वरूप सरकार का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान विस उपाध्यक्ष पर केस दर्ज करने और उनके निलंबन की मांग उठाई। प्रदर्शन में कांग्रेस सेवा दल, एनएसयूआई, युकां और पंचायतीराज के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल जिला शिमला के अध्यक्ष वीरेंद्र बांश्टू की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में नेताओं ने कांग्रेस विधायकों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार और 5 विधायकों पर दर्ज की एफ आईआर और निलंबन को रद्द करने की मांग की। बांश्टू ने आरोप लगाया कि जयराम सरकार के विधायक और उपाध्यक्ष अपने संवैधानिक पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस सेवादल की महासचिव एवं लोकसभा क्षेत्र शिमला की प्रभारी ऊषा मेहता, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बांश्टू के अलावा रक्षा जोक्टा, रितू, सोनिया भाक्टा, आशिमा शर्मा, गोलू चौहान, रिंपल मेहता, प्रकाश शर्मा, किशन चौहान, मनोज, संदीप चौहान, योगेश ठाकुर, यासीन भट्ट, अतुल, हेमू ठाकुर, राजेश, मोहित सेकरी, वीनू मेहता, राजेश वर्मा, दिनेश चोपड़ा, दीपक खुराना, नरेंद्र शर्मा, प्रशांत सिंह नेगी, गौरव और शशि कपूर ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें