फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की लड़ाई के नाम पर खरीद में हुआ भ्रष्टाचार: सिंघा

Wed, 03 Mar 2021 10:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
माकपा विधायक राकेश सिंघा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माकपा विधायक राकेश सिंघा ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार महंगाई के दौर में डीजल, पेट्रोल और गैस कहां से लाएगी। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारें होने पर भाजपा डब्बल इंजन की सरकार के दावे करती रही है। प्रदेश में सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। सिंघा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कोरोना से लड़ाई के नाम पर हुई खरीद में भ्रष्टाचार हुआ हैं। चंबा में एक निजी मेडिकल स्टोर से बाजार की तुलना में अत्याधिक कीमतों पर खरीदे गए मास्क और थर्मल स्कैनर का जिक्र करते हुए कहा कि मामले की जांच हो। इस संबंध में दस्तावेज भी सभापटल पर रखे। सरकार के आनलाइन शिक्षा के दावे भी खोखले रहे। सरकार ने ऐसे छात्रों को घर-द्वार पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने का दावा किया है, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं थे।  ये दावे सरासर झूठे हैं, क्योंकि एक भी विद्यार्थी को शिक्षकों की ओर से इस तरह की कोई सामग्री घर पर नहीं दी गई।

विज्ञापन


उन्होंने कोरोनाकाल में भी निजी स्कूलों में अभिभावकों से की गई लूट, न्यू पेंशन स्कीम के तहत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने और पुलिस कर्मियों की अनुबंध अवधि आठ वर्ष से घटाने की भी मांग की। भाजपा सदस्य अरुण कुमार ने कहा कि विपक्ष के राज्यपाल के साथ की गई बदसलूकी से पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है। राज्य की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने कांग्रेस भवन में एक महिला कांस्टेबल के साथ की गई मारपीट और विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर हुए पथराव की घटना का जिक्र किया। हिंसक राजनीति कांग्रेस की पंरपरा रही है। डीजल और पेट्रोल की कीमतें पहली बार नहीं बढ़ी हैं। कांग्रेस के वक्त भी इनकी कीमतें बढ़ी थीं। राज्यपाल के अभिभाषण पर कर्नल इंद्र सिंह, नरेंद्र ठाकुर, विनोद कुमार, जेआर कटवाल, हीरा लाल, सुरेंद्र शौरी और कमलेश कुमारी ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कल सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें