परिणाम तैयार, अनुमति का इंतजार
आयोग के अधिकारियों का तर्क है कि परिणाम लगभग तैयार है, वह सिर्फ पत्र का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें यह स्पष्ट हो सके कि कुल कितने पदों पर नतीजा होल्ड किया जाना है।
विजिलेंस 31 अगस्त को दे चुकी जवाब
स्टेट विजिलेंस हेडक्वार्टर के अधिकारियों का कहना है कि बीते 31 अगस्त को कार्मिक विभाग को पत्र का जवाब दिया जा चुका है। जवाब की यह कॉपी राज्य चयन आयोग को संलग्न की गई है। वहीं राज्य चयन आयोग के अधिकारियों का तर्क है कि आधिकारिक रूप से कार्मिक विभाग से जब उन्हें निर्देश अथवा पुष्टिजनक जानकारी मिलेगी, तभी वह दोनों पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का नतीजा घोषित कर पाएंगे।