फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात करने के लिए दस किमी दूर जाते हैं ग्रामीण

Thu, 01 Apr 2021 02:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश राणा, अमर उजाला नेटवर्क, सलूणी (चंबा)

सार

  • जेएंडके की सरहद के साथ सटे लंगेरा में आज तक नहीं लगा टावर
  • 60 परिवार लंबे अरसे से कर रहे टावर लगाने की मांग
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की सरहद के साथ लगते विकास खंड सलूणी के लंगेरा गांव में आजादी के बाद भी नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालात यह हैं कि गांव में रहने वाले लोगों को फोन पर बात करने के लिए दस किमी दूर जाना पड़ता है। गांव के दस किमी के दायरे में किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं चलता। हालांकि, गांव में रहने वाले सभी परिवारों के पास मोबाइल फोन हैं लेकिन, लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल ज्यादातर गेम खेलने के लिए करते हैं। मोबाइल में किसी भी कंपनी का नेटवर्क नहीं आता, जिसकी वजह से ग्रामीण परेशान हैं। 

विज्ञापन


जेएंडके की सरहद से अगर गांव में किसी प्रकार की घुसपैठ हो जाए तो ग्रामीणों को पुलिस को इसकी सूचना देने के लिए दस किमी दूर संघनी जाना पड़ेगा। हालांकि, बॉर्डर पर पुलिस विभाग की ओर से चेकपोस्टें स्थापित की गई हैं। ऐसे में गांव में मोबाइल नेटवर्क का होना और भी ज्यादा जरूरी है लेकिन, हैरानी इस बात की है कि किसी भी सरकार ने लंगेरा गांव में मोबाइल नेटवर्क शुरू करने की पहल नहीं की।

ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान वोट लेने के लिए नेता लोगों से मोबाइल टावर स्थापित करने के लुभावने वायदे करते हैं लेकिन, बाद में अपने वायदों को पूरा करने के लिए कोई भी नेता हामी नहीं भरता। विस चुनाव में भी ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


उस दौरान प्रशासनिक और राजनितिक आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों ने मतदान किया। चुनाव के तीन वर्ष बाद भी मोबाइल टावर गांव में नहीं लग पाया है। दूर संचार विभाग के अधिकारी मुख्तयार ने बताया कि लंगेरा में टावर लगाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इसकी अनुमति मिलते ही लंगेरा में मोबाइल टावर और सेटेलाइट सिस्टम को संचालित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें