फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, दिल के मरीजों के लिए क्यों घातक है ये मौसम?

विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप हृदय रोग से पीड़ित हैं तो सुबह की सैर से ठंड में तौबा कर लें। ठंड में आर्टरी सिकुड़ जाती है। इस कारण ब्लड के सर्कुलेशन की गति कम हो जाती है। संबंधित व्यक्ति अस्थमा से भी पीड़ित हो तो खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


हार्ट की प्राबलम के साथ अस्थमा होने पर आक्सीजन कम मिलती है और जान को खतरा बढ़ जाता है। लिहाजा जिन लोगों को हार्ट अटैक और बाइपास सर्जरी इत्यादि हुई हो तो उन्हें ठंड में सैर करने से बचना चाहिए।

यह सलाह इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में तैनात हृदय रोग विशेषज्ञ दे रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक गांव की अपेक्षा शहरों में हृदय रोगियों की संख्या दोगुनी है। इसका मुख्य कारण बदलता लाइफ स्टाइल है।
विज्ञापन

रोजाना पहुंच रहे मरीज

आईजीएमसी में स्वास्थ्य जांच के लिए रोजाना औसतन 50 से 60 मरीज पहुंच रहे हैं। बदलती जीवन शैली के कारण ही लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक का कहना है हृदय रोग तीन तरह के होते हैं। धमनी में अवरोध के कारण कोरोनरी आर्टरी डिजीज, दूसरे पैदायशी हृदय रोग जो बहुत कम होते हैं और तीसरा यूर्मेटिक फीवर जिसमें जोड़ों और हार्ट वाल्व में खराबी होती है।

ज्यादा खाना खाने के बाद सैर करें तो घातक हो सकती है। इससे रक्त हमारे डाइजेस्टिम में चला जाता है और हृदय तथा मस्तिष्क में खून का बहाव कम हो जाता है। इससे एंजाइना हो सकता है। सर्दी में मरीज को पूरी जांच करवाकर दवा की मात्रा ठीक लेनी चाहिए। स्मोकिंग से अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

ये सावधानी बरतें

-खान पान का रखें ख्याल
-दाल चावल सब्जी रोटी
-रोजाना एक अंडा
-पनीर दूध दही और छाछ
-ताजे फल और जूस
-गर्म वस्त्रों का इस्तेमाल करें
-ठंड में बूलन मफलर गले तक बांधे
-कोशिश करें आपके सीने में सीधी हवा न लगे
-सर्दी से बचने के लिए बादाम का सेवन करें
-डाक्टर की बताई मेडिसन जरूर लें
-धूप में ही सुबह की सैर पर निकलें
विज्ञापन

दो गुना बढ़ जाता है खतरा

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश बताते हैं कि सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा आम दिनों की अपेक्षा दोगुना हो जाता है। सर्दियों में शरीर में सर्कुलेट होने वाला ब्लड जल्दी जम जाता है। खासकर सुबह के समय अटैक पड़ने की संभावना ज्यादा रहती है।

जिम से पहले डॉक्टर की सलाह लें
आप सलमान की तरह बॉडी बनाने के लिए जिम जाने की सोच रहे हैं तो पहले डाक्टर की सलाह जरूर लें। जिम में हैवीवेट एक्सरसाइज आपके दिल के लिए खतरनाक हो सकती है। इसलिए अपने शरीर की क्षमता के अनुसार ही एक्सरसाइज करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें