फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक लाभ न ले भाजपा'

Sun, 02 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक लाभ न ले। इस बारे में राजनीतिक तौर पर प्रोपेगेंडा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा - हमारे सिपाही सीमा पर जान की बाजी लगा रहे हैं। पीओके पर भारत सरकार को सीजफायर का वायलेशन सहन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


सीएम वीरभद्र सिंह ने शनिवार को शिमला के रिज मैदान पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। सीएम वीरभद्र सिंह बोले - हम समझते हैं कि भारत सरकार को अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर लाइन पर संयम से काम करना चाहिए और पीओके पर सीजफायर को सहन नहीं करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में कांग्रेस सरकार ने ठोस काम किए हैं और उसका गलत प्रचार नहीं किया है। जो हमारे सिपाही अपनी जान की बाजी लगाकर पीओके के भीतर उग्रवादियों के अड्डों पर हमले कर रहे हैं, यह सराहनीय काम है।
विज्ञापन


सिंधु जल वितरण संधि का मामला केंद्र सरकार की ओर से उठाए जाने पर सीएम वीरभद्र सिंह बोले - यह कोई नई बात नहीं है। यह मामला यूएन में पहले उठाया जा चुका है। भारत की तरफ से यह मामला एक कंपीटेंट कमेटी में खुद मैंने ही उठाया था।
विज्ञापन

केंद्र से नहीं आ रहा पर्याप्त बजट

विपक्ष के केंद्र से आए बजट को समय पर खर्च नहीं करने के आरोपों पर सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि समस्या केंद्र से आने वाले पैसे को खर्च करने की नहीं है। समस्या तो बजट प्राप्ति की है। केंद्र प्रोपेगेंडा ज्यादा करता है। भेजा कुछ नहीं जा रहा है।

पहले योजना आयोग था, वो भंग कर दिया गया है। नीति आयोग बनाया गया है। वे भी नीति आयोग के सदस्य हैं। अभी तक एक ही बैठक हुई है। वे घोषणाएं करते हैं कि ये दे रहे हैं और वेे दे रहे हैं लेकिन बहुत कम पैसा मिलता है।

स्वामी वित्त मंत्री बनेंगे तो करेंगे जेटली से तुलना
सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी वित्त मंत्री बनेंगे तो ही उनकी अरुण जेटली से तुलना की जा सकती है। उन्होंने यह बात डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी के वित्तीय सुधार पर आ रहे बयानों पर कही।  

मंदिरों में सुरक्षा चौकस
सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल में नवरात्र के दौरान दुर्गा मंदिरों में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। राज्य सरकार इसके बारे में चौकस है। कोई अप्रिय घटना न हो, उसको रोकने के लिए पूरी तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें