फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: CM ने नहीं की कोई घोषणा, चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे पंजाब

Fri, 27 Jan 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाए गए राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बारिश के चलते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और राज्यपाल आचार्य देवव्रत का संबोधन नहीं हो पाया। हालांकि बारिश के बावजूद यहां मार्चपास्ट और झांकियां निकाली गई।
विज्ञापन


मगर परेड के तुरंत बाद रिज पर होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम गेयटी थिएटर के लिए शिफ्ट किए गए। यहां सभी जिलों से आए सांस्‍कृतिक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा और परिधानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसे देखने के लिए गेयटी थिएटर खचाखच भरा हुआ ‌था।

उधर, हिमाचल के लाखों कर्मचारी समारोह के दौरान सीएम से किसी नई घोषणा की उम्मीद कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सीएम का संबोधन नहीं हो पाया। समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में बर्फबारी से निपटने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सीएम बोले, उत्तराखंड में कांग्रेस की हालत अभी कमजोर

उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग बर्फबारी से होने वाली दिक्कतों को भली भांति जानते हैं। मगर सरकार ने भी इससे निपटने के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में अभी कांग्रेस की हालत कुछ कमजोर है।

कांग्रेस से कई नेता छोड़कर दूसरी पार्टी में चले गए हैं जिससे वहां कांग्रेस कमजोर पड़ गई है। सीएम ने कहा कि वह आज ऊना जाएंगे और इसके बाद पंजाब में जाकर चुनाव प्रचार करेंगे।

सीएम ने शत्रुघ्न सिंन्हा के द्वारा अयोध्या पर दिए गए बयान पर भी अपना जवाब दिया। सीएम ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर ही बनना चाहिए। यहां मानवता का मंदिर बनाने का बयान शत्रुघ्न का अपना निजी बयान हो सकता है।
विज्ञापन

टीसीपी बिल के बाद अब इस बिल पर नजरें

सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि टीसीपी बिल की तरह अब स्पोर्ट्स बिल भी धीरे धीरे आ जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बिल पर प्रदेश भर के लोगों की नजरें टिकी हुई हैं, लेकिन भाजपा इसका विरोध कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें