फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकालीन प्रवास पर कांगड़ा आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जिला को दो डिग्री कालेजों की सौगात दे दी। ये कॉलेज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज और कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र तकीपुर में खुलेंगे। स्कूलों और अस्पतालों को अपग्रेड करने की मांगों को भी सीएम ने पूरा कर दिया। मेजर विजय सिंह मनकोटिया के आग्रह पर मुख्यमंत्री सुबह लंज में जनसभा में शामिल हुए।
विज्ञापन


यहां के खेल मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने मनकोटिया, केवल सिंह पठानिया और सरवीण चौधरी की ओर से रखी गई मांग पर डिग्री कालेज खोलने का ऐलान कर दिया। कालेज का नाम डा. राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कालेज होगा। उन्हांने लंज पीएचसी को सीएचसी क रने और स्कूल में साइंस लैब खोलने की घोषणा की। यहां भाजपा विधायक सरवीण चौधरी ने केंद्रीय विवि को शाहपुर में ही खोलने की वकालत भी की।

तकीपुर में भी खुलेगा डिग्री कालेज

दूसरी जनसभा निर्दलीय विधायक पवन काजल के चुनाव क्षेत्र कांगड़ा के मटौर में हुई। यहां उमड़ी भीड़ से गदगद मुख्यमंत्री ने दौलतपुर के तकीपुर में डिग्री कालेज खोलने का ऐलान कर दिया। इस चुनाव क्षेत्र में पहले से भी 95 फीसदी अनुदान आधारित डीएवी कालेज चल रहा है, लेकिन दूसरा सरकारी कालेज अलग से होगा। वीरभद्र सिंह ने यहां साफ किया कि हिमाचल में बारह जिले ही काफी हैं। इसलिए पार्टी और सरकार के लोग नए जिलों के हक में बिल्कुल न बोलें।

उन्होंने राजल और गाहलियां में पीएचसी खोलने, गाहलियां स्कूल में साईंस कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। जनसभा के अंत में मुख्यमंत्री ने खुद मंच से जिला कांगड़ा जिंदाबाद के नारे लगवाए। इसमें संदेश था कि कांगड़ा को नहीं तोड़ा जाएगा। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, सीपीएस जगजीवन पाल, विधायक अजय महाजन, यादवेंद्र गोमा, संजय रत्न, मनोहर धीमान, सुरेंद्र काकू आदि सीएम के साथ थे।

शांता के नींव पत्थर की कद्र करेंगे, धूमल पर तंज कसे

वीरभद्र सिंह ने जनसभाओं में राजनीतिक तीर भी चलाए। मटौर जनसभा में विधायक पवन काजल ने कहा कि 1992 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने तहसील चौक में बचत भवन का शिलान्यास किया था। ये आज भी ऐसे ही पड़ा है।

जवाब में वीरभद्र सिंह ने कहा कि शांता कुमार के इस नींव पत्थर की कद्र की जाएगी। दूसरी ओर प्रेम कुमार धूमल पर परोक्ष हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिमाचल को बांटकर लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं और बदले के भावना की राजनीति करते हैं।
विज्ञापन

सोनिया से मिलने वाला हर नेता मेरा शत्रु नहीं

कांगड़ा रैली के बाद पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पूछा कि कौल सिंह ने दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात कर सरकार का फीडबैक दिया है। जवाब में वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष से कोई भी मिल सकता है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। इसका मतलब यह नहीं है कि सरकार में कोई मतभेद है। सोनिया गांधी से मिलने वाले नेता मेरे शत्रु नहीं। मैं भी कई बार मिलता हूं।

नेरचौक की घटना एक शरारत-नेरचौक के मेडिकल कॉलेज भवन की दीवार पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि यह किसी शरारती तत्व का काम लगता है। जो भी इसमें शामिल होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हिमाचल में आतंकवाद जैसी कोई बात नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें