मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी और गुजरात हाईकोर्ट की न्यायाधीश अभिलाषा कुमारी को त्रिपुरा की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने अभिलाषा समेत नौ न्यायाधीशों के प्रमोशन और नियुक्ति पर मुहर लगा दी है।
अभिलाषा 1984 में बतौर अधिवक्ता एनरोल हुई थीं। इसके बाद से वह लगातार विधि क्षेत्र से जुड़ी रहीं। साल 2006 में वह गुजरात हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त हुईं।
इसके बाद से अब तक वह गुजरात हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं दे रही थीं। बीच में उनका नाम दिल्ली हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के लिए भी चर्चा में था।
लेकिन वीरवार को सुप्रीमकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उनके त्रिपुरा की मुख्य न्यायाधीश बनने की संस्तुति कर चर्चाओं को विराम लगा दिया।