फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- बैलेट पेपर पर होने चाहिए लोकसभा के चुनाव, संदेह होगा दूर

Fri, 15 Dec 2023 11:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

दिल्ली में एक चैनल को दिए साक्षात्कार में सुक्खू ने कहा कि जो भी पार्टियां ईवीएम से संबंधित बातें उठाती हैं, इससे उनका संदेह दूर होगा। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर होने चाहिए। दिल्ली में एक चैनल को दिए साक्षात्कार में सुक्खू ने कहा कि जो भी पार्टियां ईवीएम से संबंधित बातें उठाती हैं, इससे उनका संदेह दूर होगा। अगले साल लोकसभा की 546 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं तो पार्टियों का शक दूर करने के लिए ईवीएम से चुनाव करवा देने चाहिए। ईवीएम की जगह बैलेट पेपर पर लोकसभा चुनाव करवाने की बात उन्होंने उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस जीते या भाजपा, यह तो लोगों का मत होता है। इस पर जरूर ध्यान रखना चाहिए कि लोकतंत्र में जब किसी भी तरह से शक हो तो उसे दूर करना चाहिए। जापान और अमेरिका में शक था तो वहां पर ईवीएम प्रणाली को बंद कर दिया गया। इसमें ज्यादा खर्चा नहीं होगा। बैलेट पेपर छप जाएंगे तो एक दिन में नहीं तो दो दिन में हो जाएगा। सुक्खू ने कहा कि वह जब समय मिलता है तो फिल्में देख लेता हैं। पिछली बार उन्होंने रजनीकांत की फिल्म जेलर देखी थी। वह संगीत में पुराने गीतों को सुनते हैं। बीच में परिवार के लिए भी समय निकाल ही लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें