कहा कि जिला बिलासपुर में अक्तूबर के अंत तक पर्यटकों को क्रूज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। पर्यटकों को बेहतर हवाई सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सरकार बिलासपुर से मनाली या कुल्लू तक हेली टैक्सी सेवा शुरू करने पर भी विचार कर रही है। ऊना के अंदरौली में गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियां भी शुरू होने वाली हैं। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं और इस माह के अंत तक इन्हें जारी कर दिया जाएगा। साल के अंत तक जल क्रीड़ा गतिविधियों, पैराग्लाइडिंग और अन्य साहसिक खेलें शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है। जल्द ही अंदरौली में गोबिंद सागर झील कार्निवल का आयोजन करना भी प्रस्तावित है। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।