फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- लगातार फट रहे बादल, चिंता करे केंद्र, मिलकर करना होगा अध्ययन

Tue, 15 Jul 2025 10:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से उदार वित्तीय सहायता की मांग करने के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री को हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं से हो रहे नुकसान से अवगत करवाया है।
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मिले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अभी तो बरसात की शुरुआत है और आने वाले समय में मानसून से नुकसान और भी बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बादल फट रहे हैं, उसे लेकर केंद्र सरकार को जलवायु परिवर्तन के बारे में भी चिंता करनी चाहिए। इस बारे में केंद्रीय पर्यावरण विभाग और राज्य सरकार के पर्यावरण विभाग मिलकर अध्ययन करे।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से उदार वित्तीय सहायता की मांग करने के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री को हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं से हो रहे नुकसान से अवगत करवाया है। राज्य में इस मानसून सीजन में 32 लोग लापता हैं और 85 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा सीएम ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भी भेंट की।

विज्ञापन

'राजनीतिक बातें सपाट तरीके से बोलती हैं सांसद कंगना रणौत'
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विशेष राहत पैकेज के मुद्दे को आने वाले समय में प्रमुखता से उठाया जाएगा। भाजपा सांसद कंगना रणौत के आपदा के लिए केंद्र से दिए पैसे को सही तरीके से खर्च नहीं करने के आरोपों पर सीएम सुक्खू ने कहा कि वह राजनीतिक बात सपाट तरीके से बोलती हैं। उनके बारे में कुछ नहीं कह सकते। जैसे-जैसे कदम राजनीतिक सीमा में बढ़ेंगी तो वह राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर बात करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें