फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC Recruitment Case: सीएम दफ्तर ने आयोग भेजा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर लगे आरोपों का पत्र

Mon, 13 Mar 2023 10:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कुछ अभ्यर्थियों ने गायन विषय की लिखित परीक्षा में एक अभ्यर्थी के गैरहाजिर रहने के बावजूद उसे पास घोषित करने का आरोप लगाया है।आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से सोमवार को एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
हिमाचल लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉलेज कैडर के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर लगे आरोपों का पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने लोकसेवा आयोग भेज दिया है। बीते दिनों सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कुछ अभ्यर्थियों ने गायन विषय की लिखित परीक्षा में एक अभ्यर्थी के गैरहाजिर रहने के बावजूद उसे पास घोषित करने का आरोप लगाया है। आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से सोमवार को एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता की पहचान और गैरहाजिर रहे रोल नंबर की जानकारी मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। अभी शिकायतकर्ता का पता नहीं चला है। किस रोल नंबर पर सवाल उठाए हैं, इसकी जानकारी भी नहीं है। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोग के माध्यम से पूरी निष्पक्षता और नियमों के तहत परीक्षाएं करवाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें