फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भांग की खेती को लेकर सीएम जयराम ठाकुर का बड़ा बयान

Tue, 13 Nov 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में भांग की खेती को वैध करने के लिए प्रदेश सरकार कानूनी पहलुओं पर अध्ययन कर रही है। उन्होंने कहा कि भांग की खेती को मान्यता दी जा सकती है या नहीं, इस पर विचार करने के बाद ही कोई फैसला लिया जा सकता है। कांग्रेस, माकपा और कई अन्य संगठन भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने की मांग उठा रहे हैं।

विज्ञापन


शिमला के गेयटी थियेटर में सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर ‘ध्येय युक्त, नशा मुक्त-हिमाचल’ विषय पर संगोष्ठी में शिरकत करने के बाद सीएम ने मीडिया के एक सवाल का जवाब दिया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में शिक्षण संस्थानों से लेकर सभी क्षेत्रों में बच्चों, युवाओं और सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा। 

विज्ञापन

भांग की खेती को लेकर क्या है तर्क

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के एक-तिहाई मामले पड़ोसी राज्यों के लोगों पर दर्ज होते हैं, जो चिंता का कारण है। उन्होंने कहा कि पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ मिलकर नशे के खात्मे के लिए रणनीति बनाई गई है।  भांग की खेती को वैध बनाने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि इसका उपयोग ज्यादातर दवाई में होता है।

दूसरा जुलाई 2018 में उत्तराखंड में कुछ किसानों को लाइसेंस दिए गए हैं जो भांग के रेशाें से धागे बनाएंगे। यहां भांग की खेती कामर्शियल तरीके से होगी। भांग की खेती पर प्रतिबंध से हिमाचल के ऊंचे इलाकों के किसान आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। इससे अवैध नशे के कारोबार पर भी रोक लगेगी। कुल्लू, शिमला, मंडी, सिरमौर और सोलन के अलावा कई जिलों में अवैध तरीके से भांग की खेती की जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें