नगर पालिका मैदान कांगड़ा में शुरू 45वीं जूनियर नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मैचों में लड़कों के वर्ग में छत्तीसगढ़ ने कर्नाटक को 49-33 के अंकों से हराया।
राजस्थान ने तेलंगाना को 75-50 अंकों के अंतर से शिकस्त दी। दिल्ली ने पुडुचेरी को एकतरफा मुकाबले में 79-13 के अंकों के अंतर से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। लड़कियों में तमिलनाडु ने हरियाणा को 62 के मुकाबले 50 अंकों से हराकर प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
पुडुचेरी ने गोवा को 28 अंकों के मुकाबले 11 अंकों से हराया। तेलंगाना ने चंडीगढ़ को रोमांचक मुकाबले में 37 अंकों के मुकाबले 30 अंकों के अंतर से पराजित कर दूसरे दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता में देश भर के करीब छह सौ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।