फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव का आदमी हूं, पहली बार जा रहा हूं विदेश: जयराम

Fri, 07 Jun 2019 09:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 जर्मनी जाने के लिए शुक्रवार को शिमला से दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा मैं गांव का रहने वाला आदमी हूं। पहली बार विदेश जा रहा हूं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा मैं विदेश घूमने के लिए नहीं जा रहा हूं। प्रदेश में होने जा रही इन्वेस्टर मीट के लिए निवेशकों को आमंत्रित करने जा रहा हूं। उन्होंने कहा प्रदेश का सर्वांगीण विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है।

वहीं, सीमांत क्षेत्रों की सड़कों के बेहतर रखरखाव के उद्देश्य से सरकार बजट में बढ़ोतरी को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मामला उठाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सड़क सीमा संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन


कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों के रखरखाव को पर्याप्त निधि उपलब्ध रहनी चाहिए। वर्तमान में प्रदेश में पांच राष्ट्रीय उच्च मार्ग हैं। इनकी लंबाई 570 किलोमीटर है। इनमें एक राष्ट्रीय उच्च मार्ग 172 किमी लंबा तांदी से संसारी नाला सैद्धांतिक तौर पर सड़क सीमा संगठन के अधीन है।

ये सभी उच्चमार्ग सामरिक तथा विभिन्न जनजातीय क्षेत्रों के लिए संपर्क के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। यह राष्ट्रीय उच्च मार्ग विभिन्न राजमार्गों को भी जोड़ते हैं, जिनका रखरखाव लोक निर्माण विभाग करता है।

विज्ञापन

रोहतांग सुरंग का कार्य नवंबर तक पूरा करने का आग्रह

यह सड़कें बर्फबारी के कारण अकसर खराब हो जाती हैं। इनकी मरम्मत तथा रखरखाव की आवश्यकता रहती है। ऐसे में केंद्र से राशि उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से रोहतांग सुरंग का कार्य नवंबर तक पूरा करने का आग्रह किया।

सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक ले जनरल हरपाल सिंह ने रोहतांग सुरंग का निर्माण एवं अन्य सड़क सुधार कार्य पूरा करने और समदो-काजा-ग्राम्फु  सड़क के सुधार को तेजी से प्राथमिकता पर पूरा करने का आश्वासन दिया।

बैठक में मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडा, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, दीपक परियोजना मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर डीके त्यागी, उपायुक्त कुल्लू डॉ. रिचा वर्मा, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता आरके वर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें