हालांकि उन्होंने पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने के लिए खास ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर हिमाचल के मुख्य सचिव बीके अग्रवाल भी उपस्थित थे।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कानून एवं आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद से भी मुलाकात कर प्रदेश के लिए आईटी क्षेत्र में सहयोग की अपील की।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की।
उन्होंने हिमाचल में एक और केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने और नए केंद्रीय विद्यालय देने की मांग उठाई। साथ ही वर्तमान केंद्रीय विश्वविद्यालय व अन्य केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों को मजबूत करने व उच्च शिक्षा पर खास जोर देने की गुजारिश की।