फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम बोले- कांग्रेस की चुनौती पर पार्टी चिह्न पर करवाए जा रहे एमसी चुनाव

Sun, 28 Mar 2021 08:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी चिह्न पर नगर निगम चुनाव करवाने का फैसला लेकर सरकार ने कांग्रेस की चुनौती को स्वीकार किया है। कांग्रेस ने चुनौती दी थी कि अगर जयराम सरकार में हिम्मत है तो पार्टी चिह्न पर चुनाव करवाकर देखें। इसके बाद विधानसभा में बिल लाया गया और चुनाव पार्टी चिह्न पर हो रहे हैं। 

विज्ञापन


सोलन में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान रविवार को सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में भी बजट में कोई कटौती नहीं की। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास करवाने में पूरी तरह विफल रही है। कहा कि कांग्रेस कहती है कि सरकार कर्ज ले रही है। क्या कांग्रेस हिमाचल को कर्ज में छोड़कर नहीं गई थी? पूर्व कांग्रेस सरकार की ओर से लिया गया 50 हजार करोड़ का कर्ज प्रदेश सरकार अभी तक चुका रही है। कांग्रेस ने वर्षों तक जनता को लूटा है। 

उन्होंने दावा किया कि भाजपा निगम चुनाव में भारी बहुमत से विजयी होगी। भाजपा ने इससे पहले पंचायत, जिला परिषद सहित नगर परिषदों के चुनाव जीते हैं। अब यह सिलसिला 2022 तक ऐसे ही चलेगा। उन्होंने सोलन के विभिन्न वार्डों में जनसभाएं कीं। कहा कि सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल में कुछ कमियां रह गई हैं। एक वर्ष कोरोना की भेंट चढ़ गया। कोरोना काल के दौरान भी सरकार ने 3500 करोड़ के लोकार्पण व शिलान्यास ऑनलाइन किए। 
विज्ञापन


शिमला में दस दिन में दूर किया पेयजल का संकट 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलन में पानी का संकट है तो समाधान भी होगा। प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनी तो शिमला में पानी का बड़ा संकट था। पानी के इस संकट का समाधान सरकार ने दस दिन में करके दिखाया है। अब शिमला में अगले 50 वर्षों तक पानी की कमी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें