फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओक ओवर किसने किस समस्या पर फोन किया, सीएम ने मांगा ब्योरा

Sun, 15 Jul 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ओक ओवर शिमला में मेरी गैर हाजिरी के दौरान किन-किन लोगों के फोन आए और किन समस्याओं पर आए? सीएम जयराम ठाकुर ने ओक  ओवर स्थित अपने कार्यालय के अधिकारियों को बुलाकर इसकी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि लोगों की किन-किन समस्याओं का निराकरण किया गया।

विज्ञापन


शनिवार को सीएम ने इसके लिए अधिकारियों से कंप्यूटर में दर्ज ब्योरा भी तलब किया। फोन पर सही सूचना न देने पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता बरतने के निर्देश देते हुए उनसे कड़ाई से बात की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को छुट्टी वाले दिन सुबह-सवेरे ही अपने कार्यालय के अफसर बुला लिए।

सवेरे आठ बजे ही जयराम ठाकुर अपने सरकारी निवास स्थित कार्यालय में डट गए। उन्होंने पहले लंबित पड़ी फाइलों को निपटाया। उसके बाद अपने कार्यालय के अधिकारियों की बैठकें लीं। सवेरे आठ बजे ही सीएम कार्यालय के तमाम अधिकारियों को ओक ओवर से फोन किया गया कि वे आएं।
विज्ञापन


उनसे लंबित मसलों पर चर्चा की जानी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकांत बाल्दी, मुख्यमंत्री के निजी सचिव विनय सिंह, मीडिया सलाहकार रोहित सावल समेत तमाम अधिकारियों से सीएम ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

पिछले हफ्ते हुई समीक्षा और तमाम तरह की बैठकों में लिए गए निर्णयों पर भी मंत्रणा की गई। इसके बाद सीएम यहां पहुंचे प्रतिनिधिमंडलों और लोगों से भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें