फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Jairam Rally: रामपुर में जयराम बोले- एक जगह ठहरा जल पीने के उपयोग में नहीं लाया जाता

Fri, 03 Jun 2022 11:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

रामपुर के पाटबंगला खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे बढ़ना है तो साथ चलकर देखिए, आप अंतर और परिवर्तन महसूस करेंगे। एक जगह ठहरा हुआ जल पीने के लिए उपयोग में नहीं लाया जाता। 
विज्ञापन
सीएम जयराम ने रामपुर में भरी चुनावी हुंकार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के गृह और पूर्व विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हुंकार भरी। रामपुर के बाद शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घोषणाओं की झड़ी लगाते हुए लोगों को भाजपा के साथ चलने का आह्वान किया। कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। रामपुर के पाटबंगला खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे बढ़ना है तो साथ चलकर देखिए, आप अंतर और परिवर्तन महसूस करेंगे। एक जगह ठहरा हुआ जल पीने के लिए उपयोग में नहीं लाया जाता।

विज्ञापन


ऐसे में जरूरी है कि आगे बढ़ना है तो ठहराव नहीं लगातार कदम बढ़ाना होगा। तभी सारी चीजों को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले कांग्रेस के छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के क्षेत्र में सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव यह दर्शाता है कि इन सालों में कोई विकास नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान हैरानी जताते हुए कहा कि प्रदेश में छह बार के मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में लोग अभी भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। रामपुर पहुंचने पर जहां भी उनका स्वागत हुआ, वहां अधिकतर मुद्दे सड़क से संबंधित ही रहे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में पिछड़े रामपुर क्षेत्र में भाजपा विकास करेगी। बस सरकार को अपना भरपूर समर्थन दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्षों में जनता की भलाई के लिए समर्पित और अथक प्रयास किया है। वर्तमान में प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारों की विभिन्न योजनाओं, नीतियों का लाभ देश के गरीबों और जरूरतमंदों को मिल रहा है। उधर, शुक्रवार देर शाम को पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस की पूर्व सरकार पर कई सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें