फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम ने नवाया शीश: ज्वालामुखी मंदिर में अब हवन यज्ञ भी कर पाएंगे श्रद्धालु

Mon, 04 Oct 2021 04:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सोमवार से मंदिर में हवन यज्ञ करने की अनुमति दे दी गई है। पुजारी और श्रद्धालु दर्शन के साथ हवन यज्ञ भी कर पाएंगे।
विज्ञापन
शक्तिपीठ ज्वालामुखी पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में अब पुजारी और श्रद्धालु दर्शनों के साथ हवन यज्ञ भी कर पाएंगे। सोमवार को मंदिर में दर्शन करने के बाद इसकी अनुमति मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी है। अब मंदिर में हवन यज्ञ किए जा सकेंगे। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। इस फैसले पर पुजारी वर्ग ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला से लौटते समय शक्तिपीठ ज्वालामुखी में माथा टेकने के लिए पहुंचे। पुजारी वर्ग और मंदिर न्यास सदस्य प्रशांत शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। विधायक रमेश धवाला और ज्वालामुखी भाजपा मंडल अध्यक्ष मान चंद राणा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 

मंदिर प्रशासन ने उन्हें माता का सिरोपा और तस्वीर भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सीएम थोड़ी देर के लिए ज्वालामुखी मंदिर में रुके।
विज्ञापन


इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सोमवार से मंदिर में हवन यज्ञ करने की अनुमति दे दी गई है। पुजारी और श्रद्धालु दर्शन के साथ हवन यज्ञ भी कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना का दौर जल्द खत्म हो जाए तो सभी रुके हुए कार्य सही से हो पाएंगे। पहले की तरह ही श्रद्धालु माता के दर्शनों को आ सकेंगे और आशीर्वाद ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें