फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम बोले- किन्नौर से हर बार सहयोग न मिलना सही नहीं

Sat, 20 Nov 2021 07:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)

सार

सीएम ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों की समस्याएं उनसे अधिक कोई व्यक्ति नहीं समझ सकता। भाजपा सरकार को सहयोग दीजिए, हम विकास में कमी नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी लोकसभा उपचुनाव में किन्नौर जिले से लीड कम मिलने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नाराज दिखे। रिकांगपिओ में चार दिवसीय राज्यस्तरीय जनजातीय नृत्य एवं क्राफ्ट मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किन्नौर जिले से हर बार सहयोग न मिलना सही नहीं है। कहा कि जब कार्यक्रम में काफी लोग आते हैं, लेकिन चुनाव में जो साथ मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों की समस्याएं उनसे अधिक कोई व्यक्ति नहीं समझ सकता। भाजपा सरकार को सहयोग दीजिए, हम विकास में कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिले में 80 करोड़ से विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किए गए हैं। 23 शिलान्यासों में 64 करोड़ का बजट प्रावधान किया है। आठ विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जो लोकार्पण किया है, उनमें अधिकतर भाजपा सरकार के समय हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें