चार कोच की एक्सप्रेस ट्रेन में 40 सीट का एक सीसी कोच है, जिसका किराया 260 रुपये है, जो इस रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेन के सीसी कोच से 10 रुपये सस्ता है।
112 सीट के तीन जनरल कोच हैं, जिनमें किराया प्रति सीट 60 रुपये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ट्रैक के 90 वर्षों के इतिहास में पहली बार रेल में बदलाव करके पर्यटन की दृष्टि से गति प्रदान करने की सफल कोशिश की है।
धौलाधार की मनोरम पहाड़ियों के इस ट्रैक पर आने वाले रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण करके पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।26 फरवरी को केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास होने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। एपीएमसी घोटाले पर उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।