फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: सीएम जयराम बोले- कांग्रेस के राज में क्या सब मुफ्त था, महंगाई कोविड के कारण

Wed, 27 Oct 2021 09:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि महंगाई को लेकर सरकार चिंतित है। लेकिन कांग्रेस के राज में क्या सभी कुछ मुफ्त मिलता था। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण वैश्विक स्तर पर महंगाई हुई है। कांग्रेस के कार्यकाल में तो कोविड भी नहीं था, लेकिन फिर भी महंगाई कहां जा पहुंची थी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन करसोग में जनसभा में सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि अपने काम गिनवाओ। मैं कहता हूं कि कांग्रेस खत्म हो रही है, यह क्या कम काम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। महंगाई को लेकर सरकार चिंतित है। लेकिन कांग्रेस के राज में क्या सभी कुछ मुफ्त मिलता था। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण वैश्विक स्तर पर महंगाई हुई है। कांग्रेस के कार्यकाल में तो कोविड भी नहीं था, लेकिन फिर भी महंगाई कहां जा पहुंची थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महंगाई को लेकर कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। 
उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा सीट 2014 और 2019 में जीती। इसलिए हमने कहा कि मंडी हमारी थी, हमारी है और हमारी रहेगी। इसमें क्या गलत कहा। मंडी में रामपुर भी आता है और किन्नौर भी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि मुख्यमंत्री तो क्षेत्रवाद की बात कर रहे हैं। खुद कांग्रेस प्रत्याशी रामपुर जाकर कहती हैं कि नाक का सवाल है, पूरा मंडी देख रहा है।

कारगिल युद्ध पर सियासी सीजफायर के बाद अब ‘पाकिस्तान’ की एंट्री
वहीं,  हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव प्रचार के दौरान कारगिल युद्ध पर जमकर सियासी जंग लड़ी गई। वार-पलटवार के बीच कारगिल युद्ध पर सियासी सीजफायर हुआ ही था कि अब प्रचार के अंतिम दिन पाकिस्तान की एंट्री भी हो गई। दरअसल, प्रदेश भाजपा की चुनाव समिति के अध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा है कि कांग्रेस देश और प्रदेश के लिए खतरा बन गई है। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर पाकिस्तान के फ ॉलोवर्स हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, मलयेशिया, फिलीपींस, ब्राजील, सऊदी अरब, तुर्की के फ ॉलोवर्स भी हैं। आखिर, कांग्रेस किसके हाथ में खेल रही है। विदेशी लोग, जिनका न हिंदी और न ही हिंदुस्तान से मतलब है, वे इसे फॉलो और लाइक कर रहे हैं। 

विज्ञापन

दत्त ने बुधवार को आशियाना शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि वीरभद्र सिंह के ट्विटर हैंडल को प्रतिभा वीरभद्र सिंह नाम दिया गया है। जब वीरभद्र सिंह का देहांत हो गया तो उन्होंने अपना क्यों नहीं बनाया। चुनाव में भाजपा ने विकास को मुद्दा बनाया है। दत्त ने कहा कि वर्ष 2012 का स्मरण करवाएं तो जब आनंद शर्मा ने विजन डॉक्यूमेंट जारी किया, उन्होंने कहा था कि वह ऐसा चमत्कार कर देंगे कि हिमाचल प्रदेश में हर घर में एक नौकरी दी जाएगी। महंगाई समाप्त हो जाएगी। लेकिन 250 रुपये किलो मूंग की दाल और 200 रुपये किलो चने की दाल सबने खाई। कुछ स्टार प्रचारकों को भी उतारने का प्रयास किया, मगर प्रदेश की जनता ने उन्हें डिब्बे में बंद करके लौटा दिया। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार चार साल से प्रदेश के लोगों के विकास के लिए कार्यरत है।  

जयराम ने 68 और कश्यप ने 40 जनसभाएं कीं 
गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 68 जनसभाएं कीं। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने 40, अनुराग ठाकुर ने 10 जनसभाएं कीं। प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने 24 और सह प्रभारी संजय टंडन ने 21 जनसभाओं में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें