मुख्यमंत्री को वर्तमान आर्थिक स्थिति से अवगत करवाते हुए साक्षी ने कहा कि वह गरीब परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता मजदूरी करते हैं, जबकि मां बीमार रहती हैं। वह और उनकी बहन महक अपनी पढ़ाई आगे जारी रखना चाहती हैं लेकिन धन के अभाव ने उन्हें पढ़ाई जारी रखने में मुश्किल हो रही है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के गांव कोठी निवासी पूजा सोनी और मंडी की सरकाघाट तहसील के गांव रामनगर की साक्षी के परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें 50-50 हजार रुपये की मदद प्रदान की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को वर्तमान आर्थिक स्थिति से अवगत करवाते हुए साक्षी ने कहा कि वह गरीब परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता मजदूरी करते हैं, जबकि मां बीमार रहती हैं। वह और उनकी बहन महक अपनी पढ़ाई आगे जारी रखना चाहती हैं लेकिन धन के अभाव ने उन्हें पढ़ाई जारी रखने में मुश्किल हो रही है।
इसी प्रकार की आर्थिक तंगी की समस्या को लेकर पूजा सोनी जब मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिलीं तो मुख्यमंत्री ने उन्हें भी निराश नहीं किया। पूजा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी दिव्यांग है। उन्होंने कहा कि आजीविका का कोई तय साधन न होने के कारण उन्हें बेटी का इलाज करवाने में मुश्किल हो रही है। मुख्यमंत्री ने पूजा और साक्षी की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की।