मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि 33 प्रतिभागियों की क्षमता के इस हॉल में आधुनिक ध्वनि प्रसार संयंत्र और डिस्प्ले स्क्रीन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। सूचना प्रौद्योगिकी के इस दौर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपसी संवाद और बैठकों का प्रचलन बहुत महत्वपूर्ण हो गया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में 43.27 लाख रुपये की लागत से निर्मित सम्मेलन कक्ष जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 33 प्रतिभागियों की क्षमता के इस हॉल में आधुनिक ध्वनि प्रसार संयंत्र और डिस्प्ले स्क्रीन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। सूचना प्रौद्योगिकी के इस दौर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपसी संवाद और बैठकों का प्रचलन बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। इसी के दृष्टिगत आधुनिक सुविधाओं से युक्त आधारभूत ढांचे के सृजन पर विशेष बल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कोविड संकट काल के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से अधिकांश बैठकों का संचालन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से निर्मित किए जा रहे अधिकांश कार्यालय भवनों और अन्य महत्वपूर्ण इमारतों में नवीनतम प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर विशेष बल दिया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यह इमारतें इको फ्रेंडली होने के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को भी पूर्ण करें। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।