फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक में सेवाएं दे रहे सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, ये है वजह

Mon, 11 Feb 2019 08:28 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

 हिमाचल ग्रामीण बैंक प्रबंधन पर बैंक में सेवाएं दे रहे सफाई कर्मचारियों को बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए भारतीय मजदूर संघ ने प्रदर्शन किया। आउटसोर्स पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का विरोध भी जताया। सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने सेरी मंच पर विरोध रैली निकाली। बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस निर्णय का विरोध करते हुए बैंक निदेशक, डीएम, सर्किल हेड और बैंक अध्यक्ष को ज्ञापन भी भेजे। हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार और सफाई कर्मचारी संघ की महामंत्री पवना देवी ने बताया कि सफाई कर्मचारी 25 वर्षों से ग्रामीण बैंक में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


उपरोक्त कर्मचारी इस आश्वासन पर कई वर्षों से मात्र 2500 से 3000 रुपये मासिक वेतन पर कार्य कर रहे हैं कि भविष्य में उन्हें अधीनस्थ वर्ग के रिक्त पदों पर समायोजित किया जाएगा, लेकिन इस वर्ग ने जब बैंक प्रबंधन से नियमित कर्मियों के वेतनमान की मांग उठाई तो प्रबंधन ने गत माह टेंडर नोटिस निकाल कर आउटसोर्स कंपनी से सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे। पिछले 25 वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों को अचानक निकाल दिया। बैंक प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति की गई तो प्रदेश की 265 शाखाओं में तैनात सफाई कर्मचारी आंदोलन पर उतर जाएंगे।

बैंक की 243 शाखाओं और अन्य प्रशासनिक कार्यालयों में कोई भी नियमित कार्यालय परिचरक न होने से बैंक का कार्य प्रभावित होगा। रणनीति बनाई गई कि जिला केंद्रों पर आमरण अनशन शुरू कर एक मार्च से सांसदों के कार्यालयों के समक्ष आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इस दौरान मंडी से हेमराज, संतराम, सोहन सिंह, रोहांडा से नरेश, कांगड़ा से रोहित शर्मा, संजीव कुमार, पवना देवी, हमीरपुर से विधिचंद, जगदीश चंद, चंबा से संजीव कुमार, अनुज कुमार सहित अन्य जिलों के सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें