हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह में सुर्पीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेधावियों को सम्मानित किया और निरंतर मेहनत करने के लिए कहा।
समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। विवि सभागार में सुबह 11 बजे से ही समारोह शुरू हो गया। इस बार 189 छात्रों को पीएचडी डिग्री और 147 छात्रों को विभिन्न विषयों में टॉप करने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि सीजेआई टीएस ठाकुर ने मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। इससे पहले समारोह का आगाज विवि कुलगीत के साथ हुआ। समारोह के लिए शुक्रवार को विवि में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया था। समारोह के लिए विवि में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।