फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों उपभोक्ताओं को अब अगले महीने मिलेगा रिफाइंड

Sat, 20 Aug 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के 18 लाख राशनकार्ड धारकों को अगले महीने से उपभोक्ताओं को डिपुओं में रिफाइंड तेल मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। इसके अलावा खाद्य आपूर्ति निगम ने 9 दालों के टेंडर किए हैं।
विज्ञापन


इनमें जो तीन दालें जिनका रेट सबसे कम आया होगा, वे उपभोक्ताओं को सब्सिडी के तौर पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। दालों के टेंडर में पांच कंपनियों ने भाग लिया है। ये टेंडर 29 अगस्त को खोले जाएंगे।

हिमाचल में साढ़े अठारह लाख राशनकार्ड परिवार हैं। इन्हें सरकार सब्सिडी पर राशन उपलब्ध करवा रही है। खाद्य आपूर्ति निगम का कहना है कि बीते तीन महीने से उपभोक्ताओं को डिपुओं में सरसों तेल उपलब्ध नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


इस कारण हो रही सप्लाई में देरी
टेंडर में देरी के चलते यह समस्या आई है। कैबिनेट ने सरसों तेल टेंडर को मंजूरी दी है। अब खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से मामला सरकार को भेजा जाएगा। रेट निर्धारित होने पर कंपनी को सप्लाई ऑर्डर जारी होगा।

दालों के टेंडर 29 अगस्त को खुलेंगे। अगले महीने उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल दिया जाएगा। निगम की ओर से इसके टेंडर आमंत्रित किए हैं।- सुमित खिमटा, ईडी, खाद्य आपूर्ति निगम
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें