फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर के स्कूल और बस स्टैंड होंगे लावारिस कुत्तों से मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्थानों को बनाना होगा एक-एक नोडल अफसर
विज्ञापन

कुत्तों को हटाने में नगर निगम शिमला करेगा मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में बढ़ रही लावारिस कुत्तों की समस्या को लेकर नगर निगम सख्त कदम उठाने जा रहा है। स्कूलों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों को लावारिस कुत्तों से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने सभी संस्थानों को एक-एक नोडल ऑफिसर बनाने को कहा है।
यह नोडल ऑफिसर निगम को बताएंगे कि उनके संस्थान में कितने लावारिस कुत्ते घूम रहे हैं। ऐसे में अन्य क्या कदम यहां उठाने चाहिए इसको लेकर भी संस्थानों के नोडल अफसरों को जागरूक किया जाएगा। नगर निगम की टीम जानकारी मिलने के बाद इन लावारिस कुत्तों को पकड़कर इनकी नसबंदी करेगी। नगर निगम के अनुसार रविवार दोपहर तीन बजे के करीब उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक होने जा रही है। बैठक में नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र अत्री समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक का उद्देश्य विशेषकर लोगों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाना है। इसके अलावा बैठक में सरकारी और निजी संस्थानों में एक-एक नोडल अधिकारी की मदद से अपने-अपने क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की निगरानी भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल, बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन से लावारिस कुत्तों को लेकर शिकायतें प्राप्त होती हैं, तो नगर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर कुत्तों को पकड़ेगी। शहर में अक्सर देखा गया है कि स्कूलों के आसपास लावारिस कुत्तों के झुंड बने रहते हैं। इससे बच्चों में भय का माहौल बनता है। इसी तरह बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सभी स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर लावारिस कुत्तों से मुक्त किया जाएगा। संस्थानों में सुरक्षा की दृष्टि के बाउंड्री वॉल समेत अन्य इंतजाम करने को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें