फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने की जगह किया जाए स्तरोन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटू जिला कमेटी की बैठक में उठा मुद्दा, कहा-26 नवंबर को मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने की जगह उन्हें स्तरोन्नत किया जाए। सीटू जिला कमेटी शिमला की रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक के दौरान यह मुद्दा उठा।
विज्ञापन

सीटू जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष कुलदीप डोगरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के बारे में चर्चा हुई। कहा गया कि आंगनबाड़ी कर्मियों का वेतन जारी किया जाए। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र का किराया व मिड-डे मील और आशा कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। वहीं सरकार उन्हें ग्रेच्युटी और न्यूनतम वेतन 26 हजार घोषित करे। बैठक में सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि आंगनबाड़ी व अन्य मजदूरों के मुद्दों पर मंत्री और श्रम मंत्री से भी मिलेंगे। वहीं सीटू के महासचिव अजय दुल्टा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर, किसान, कर्मचारी व जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू जिला कमेटी 26 नवंबर को जिला व ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। बैठक में रमाकांत मिश्रा, अजय दुलटा, बालक राम, कुलदीप डोगरा, सुनील मेहता, हेमराज, वीरेंद्र लाल, निशा, प्रवीण, हिमी, अमित कुमार, दलीप, सरीना, धनी राम, भूमि, सुनीता, शांति, सीताराम, प्रताप, अनिल, प्रेम, प्रेम प्रकाश, ओमप्रकाश, राजपाल भंडारी, आत्मा राम, सुनील, वेद प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें