फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस, नए साल के जश्न को हिमाचल तैयार, होगी विशेष सेलेब्रेशन

Thu, 15 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस से लेकर नए साल के जश्न के लिए हिमाचल तैयार हो गया है। राज्य पर्यटन विकास निगम शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, चायल और बड़ोग के होटलों में विशेष सेलेब्रेशन करने जा रहा है। इन पर्यटन स्थलों पर जहां डीजे की धुन पर डांस करने का मौका मिलेगा, वहीं 60 तरह के व्यंजन भी परोसे जाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बेस्ट डांस कप्पल, राजकुमार और राजकुमारी चुने जाएंगे। राज्य पर्यटन विकास निगम ने 24 से लेकर 31 दिसंबर तक होटलों को विशेष लाइटों और रंग-बिरंगे फूलों से सजाने का फैसला लिया है। शिमला स्थित होटल होलीडे होम, राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ, पैलेस होटल चायल, मनाली परिसर, धर्मशाला परिसर, डलहौजी परिसर और बडोग

परिसर में इस दौरान विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। क्रिसमस और नए साल के उपलक्ष्य में डाइन एंड डांस, डीजे म्यूजिक नाइट, विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों इसमें हिमाचली मदरा, सिड्डू, भारतीय, कांटिनेंटल और चाइनीज व्यंजन परोसे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल होलीडे होम में लाइव म्यूजिक शो

इस दौरान लोक नृत्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे। विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत सर्वश्रेष्ठ नृत्य जोड़ी का चयन, राजकुमार और राजकुमारी का चयन किया जाएगा। इसके अलावा बैलून, लेमन और कैंडल डांस का आयोजन भी किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मनाली के होटलों में पैकेज के दौरान खरीदे गए टिकटों में से लक्की ड्रा निकाला जाएगा।

बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता और लाइव म्यूजिक प्रोग्राम भी करवाए जाएंगे। होटल होलीडे होम शिमला में 23 से 30 दिसंबर तक लाइव म्यूजिक शो होगा। शाहजहां ईरा के मुगलई व्यंजन परोसे जाएंगे। इसमें विभिन्न प्रकार के कबाव, तंदूरी व्यंजन और हिमाचली व्यंजनों के साथ बिरयानी और पासता भी परोसा जाएगा। यहां

आने वाले मेहमानों की आवभगत के लिए गजल गायकी का आयोजन भी किया जाएगा। राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने बताया कि क्रिसमस से लेकर नए साल तक का जश्न लोगों के लिए यादगार बना रहे, इसके लिए पर्यटन विकास निगम विशेष तैयारियां कर रहा है। सैलानियों सहित प्रदेश के लोगों की हर सहूलियत का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें