फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके बच्चों को दी जाने वाली दवाइयां बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौनिहालों को बुखार के दौरान दी जाने वाली दवा से लेकर सामान्य दर्द और एंटीबायोटिक दवाओं की गुणवत्ता हाशिये पर है। भारी खपत होने के कारण यह दवाएं काफी अहम हैं। सबसे अधिक बिकने वाली इन दवाओं के अक्तूबर में चार सैंपल फेल हो चुके हैं।
विज्ञापन


इसमें एक ही दवा के दो बैच हैं। लिहाजा इन दवाओं के स्टॉक पर प्रतिबंध लगाने की कवायद ड्रग विभाग ने शुरू कर दी है। सीडीएसओ (राष्ट्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन) ने अक्तूबर के ड्रग अलर्ट में इन दवाओं के अधोमानक होने का खुलासा किया है।

इन दवाओं के तीन सैंपल गुवाहाटी और एक चंडीगढ़ से लिया गया है। तीन माह में हिमाचल में तैयार 21 से अधिक दवाएं अधोमानक निकली हैं।
विज्ञापन

दवाओं में ये खामियां

एंटीबायोटिक कैप्सूल के बैच में कंटेंट वेट में भिन्नता पाई गई है। बुखार की दवाएं कम घुलनशील निकली हैं। इन एमओएच डॉ. उदित ने कहा कि ऐसी दवाओं का रोग पर कम असर होता है।

दवाएं उत्पादन बैच
मौक्समेड 500 कैपबद्दीवीएमसी-4सी002

मौक्समेड 500 कैपबद्दीवीएमसी-4सी000

जेपारा पीसीएमपांवटा414-1086

आइबयूब्रूफेनबद्दीटीआईबी4-002

तीन महीने में 21 दवाओं के सैंपल फेल
हर महीने हिमाचल में तैयार दवाओं के अधोमानक निकलने का सिलसिला जारी है। हालांकि पिछले दो महीनों में 18 दवाओं के मुकाबले इस बार चार दवाएं ही अधोमानक निकली हैं।

ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने कहा कि कुल मिलाकर तीन महीने में 21 दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। रूटीन का ड्रग अलर्ट है। संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर दिए जाएंगे। संबंधित बैच पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें