हिमाचल प्रदेश के चंबा के ककीरा में अंडर-19 जिला स्तरीय टूर्नामेंट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेईगढ़ की दो छात्राओं ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब ये दोनों छात्राएं राज्य प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन
पंचायत बघेईगढ़ के घेईया गांव के व्यास देव शर्मा की दोनों बेटियों ने नाम चमकाया है। मुस्कान ने 68 किलो भार वर्ग और समीक्षा ने 72 किलो के भार में स्वर्ण पदक जीता है। स्कूल की विज्ञान की शिक्षिका मंजू कुमारी ठाकुर ने दोनों को बधाई दी।
कोटडी व्यास स्कूल की पांच छात्राएं राज्य स्तरीय स्पर्धा में खेलेंगी
वहीं, शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास की पांच छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय अंडर-19 हैंडबाल स्पर्धा के लिए हुआ है। स्कूल की हैंडबाल टीम ने ददाहू स्कूल में हुई जिला स्तरीय अंडर-19 स्पर्धा में ट्रॉफी जीती है। टीम में शामिल पांच खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसमें रूबी, स्नेहा, नंदिता, महक और अंकिता शामिल हैं। इस उपलब्धि पर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने प्रधानाचार्य अजय शर्मा, शारीरिक शिक्षक धमेंद्र चौधरी और छात्राओं को बधाई दी है।