फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिंधल यात्रा आई जम्मू की महिला पैर फिसलने से खाई में गिरी, मौत

Thu, 13 Jun 2024 07:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)

सार

जम्मू की एक महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसा जिला चंबा के पांगी में पेश आया है। महिला मिंधल माता मंदिर के लिए छड़ी यात्रा के दौरान यहां पहुंची थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में जम्मू की एक महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला की पहचान 35 वर्षीय दर्शना देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी कठान तहसील अरनास जिला रियासी जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मिंधल माता मंदिर के लिए छड़ी यात्रा के दौरान महिला गांव में पहुंची थी। यहां किराये पर कमरा लेकर रात को रुकी थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मिंधल माता यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालु की गहरी खाई में गिरकर मौत हुई है। महिला जम्मू की बताई जा रही है। बुधवार को महिला ने गांव में एक कमरा किराये में लिया। मध्यरात्रि शौच करने के लिए महिला उठकर बाहर गई, लेकिन अचानक पैर फिसलने के कारण वह करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। महिला के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से निकाल कर किलाड़ अस्पताल पहुंचाया। यहां पर पुलिस देखरेख में महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, किलाड़ थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह जरयाल ने बताया कि जम्मू की महिला की खाई में गिरने से मौत हुई है। बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें