फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona virus In HP: टांडा मेडिकल कॉलेज में चंबा का व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों ने किया होम आइसोलेट

Mon, 06 May 2024 07:40 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में 77 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें चंबा के एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। यह व्यक्ति हिमाचल पुलिस में सेवारत है। 
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की समस्या - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला: चंबा में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में 77 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें चंबा के एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। यह व्यक्ति हिमाचल पुलिस में सेवारत है। बुखार और जुकाम से पीड़ित होने पर उन्होंने जांच करवाने का निर्णय लिया। रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही उन्हें प्रशासन की ओर से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


विभाग ने संक्रमित को होम आइसोलेट कर दिया है। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 77 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच की, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को सामने आई। यह जानकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील भट्ट ने सोमवार को दी है। लोगों को सलाह दी है कि कोरोना के लक्षण दिखते ही तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में जांच करवाएं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सूद ने बताया के चंबा से कोरोना पॉजिटिव निकले मरीज के बारे में जानकारी मिलते ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें