फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा जीप हादसा: घायल एक और स्कूली बच्चे ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई दो

Fri, 29 Apr 2022 08:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

हिमाचल प्रदेश के चंबा-भाला मार्ग पर बोलेरो जीप हादसे में घायल एक और स्कूली बच्चे ने दम तोड़ दिया है। मृतक बच्चों की संख्या दो पहुंच गई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन आठ वर्षीय उमंग की शुक्रवार को मौत हो गई है। 
विज्ञापन
स्कूली बच्चे ने दम तोड़ा(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा-भाला मार्ग पर बोलेरो जीप हादसे में घायल एक और स्कूली बच्चे ने दम तोड़ दिया है। मृतक बच्चों की संख्या दो पहुंच गई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन आठ वर्षीय उमंग की शुक्रवार को मौत हो गई है। चंबा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना में केजी के एक बच्चे की वीरवार को मौत हो गई थी। तीन घायल बच्चे चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थे। इन्हें शुक्रवार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।  

विज्ञापन


जबकि, चालक समेत तीन घायलों का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इसमें उमंग भी शामिल था। अन्य घायलों की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। विशेषज्ञ चिकित्सक इन बच्चों के इलाज में डटे हुए हैं। इसके लिए सरकार ने भी चिकित्सकों को आदेश दिए हैं। डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि टांडा में उपचाराधीन एक बच्चे ने दम तोड़ा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, निजी स्कूल एसोसिएशन ने वाहन दुर्घटना में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को स्कूलों में अवकाश देने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के पदाधिकारी पीड़ित परिवारों से भी मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें