फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहनीनाला में हिमस्खलन, सात घंटे फंसे रहे लोग

Thu, 30 Apr 2020 03:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुवार को लाहौल के लिए निकले यात्रियों का काफिला रोहतांग के करीब राहनीनाला में हिमस्खलन से घंटों रुका रहा। सात घंटों तक लाहौल के लिए निकले सैकड़ों यात्री फंसे रहे। इससे लाहौल जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


जैसे ही हिमस्खलन की सूचना बीआरओ की टीम को मिली तो बीआरओ का दल मौके पर पहुंचा और सड़क की बहाली में जुट गया। सुबह लगभग 11 बजे बीआरओ के जवानों ने सड़क को खोल दिया। 

बचाव चौकी कोकसर से मिली जानकारी के अनुसार हिमस्खलन के चलते लाहौल को आ रहे वाहनों में सवार यात्रियों को कुछ घंटे मढ़ी में रोका गया। हिमस्खलन की सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम मढ़ी से राहनीनाला रवाना हुई।
विज्ञापन


लगभग सात घंटों के बाद बीआरओ ने हिमस्खलन का मलबा हटाकर सड़क बहाल की। बीआरओ के कमांडर उमाशंकर ने कहा कि सुबह के समय राहनीनाला में हिमस्खलन होने से रोहतांग मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिसे अब बहाल कर लिया गया है। मनाली एसडीएम रमन घरसंगी ने कहा कि रोहतांग दर्रे में वाहनों की आवाजाही मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें